कमोडिटी बाजारः चौतरफा गिरावट, आगे क्या करें
कमोडिटी मार्केट में चौतरफा गिरावट आई है। कॉमैक्स पर सोने और चांदी का दाम करीब 6 साल के निचले स्तर के पास आ गया है। ऐसे में घरेलू बाजार में कमजोर रुपये के बावजूद इनकी कीमतों पर दबाव है। वहीं कच्चे तेल में 3 फीसदी की भारी गिरावट हैं। मेटल्स में कॉपर, निकेल और जिंक भी 6 साल के निचले स्तर पर आ गए हैं। घरेलू बाजार में कॉपर 300 रुपये के नीचे फिसल गया है। नैचुरल गैस का दाम भी करीब 3 फीसदी गिर गया है। मांग में कमी और डॉलर में मजबूती से अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमतों पर दबाव है। इसी का असर घरेलू बाजार पर भी पड़ा है।
फिलहाल एमसीएक्स पर सोना 0.5 फीसदी की गिरावट के साथ 25,100 रुपये के आसपास कारोबार कर रहा है। चांदी 1 फीसदी की गिरावट के साथ 33,230 रुपये के आसपास नजर आ रही है। वहीं एमसीएक्स पर कच्चे तेल का भाव 3.8 फीसदी की जोरदार कमजोरी के साथ 2,725 रुपये के स्तर पर आ गया है। एमसीएक्स पर नैचुरल गैस 4 फीसदी की तेज गिरावट के साथ 137.9 रुपये पर आ गया है।
बेस मेटल्स में भी तेज गिरावट देखने को मिल रही है। एमसीएक्स पर एल्युमिनियम 0.8 फीसदी की कमजोरी के साथ 94.8 रुपये पर नजर आ रहा है, जबकि कॉपर 2 फीसदी से ज्यादा की कमजोरी के साथ 293.75 रुपये पर कारोबार कर रहा है। एमसीएक्स पर निकेल 3.8 फीसदी गिर गया है और इसका भाव 552.5 रुपये पर आ गया है। लेड में 2.25 फीसदी की गिरावट आई है और इसका भाव 102.6 रुपये पर आ गया है। जिंक 2.7 फीसदी की कमजोरी के साथ 99 रुपये के नीचे नजर आ रहा है।
सट्टेबाजी रोकने के लिए सोयाबीन, सरसों और कैस्टर सीड पर आज से 5 फीसदी का अतिरिक्त मार्जिन लग गया है। इसके बावजूद इनमें भारी उठापटक हो रही है। गिरावट के साथ शुरुआत के बाद इन तीनों कमोडिटी में तेजी आई थी। हालांकि सरसों और सोयाबीन में फिर से दबाव दिख रहा है। गौर करने वाली बात ये है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोयाबीन का दाम 6.5 साल के निचले स्तर पर है।
फिलहाल एनसीडीईएक्स पर सोयाबीन 0.75 फीसदी गिरकर 3,890 रुपये पर आ गया है। इसके अलावा सरसों 1.25 फीसदी की गिरावट के साथ 4,750 रुपये के नीचे आ गया है। साथ ही कैस्टर सीड सपाट होकर 4,160 रुपये के आसपास कारोबार कर रहा है।
सूखे के कारण इस साल गेहूं की बुआई 36 फीसदी पिछड़ गई है। देश भर में अबतक 80 लाख हेक्टर से भी कम में बुआई हो सकी है जबकि पिछले साल इस अवधि में एक करोड़ हेक्टेयर से ज्यादा में बुआई हुई थी। गौर करने वाली बात ये है कि पिछले हफ्ते दक्षिण भारत के कुछ इलाकों में बारिश हुई है और अब महाराष्ट्र में भी हल्की बारिश हुई है। फिलहाल एनसीडीईएक्स पर गेहूं 0.25 फीसदी गिरकर 1,650 रुपये के नीचे कारोबार कर रहा है।
One Missed Call @ 8030636293
Source : moneycontrol


0 comments:
Post a Comment